दिगंबर जैन सोशल ग्रुप आयोजित करेगा AI ट्रेनिंग प्रोग्राम, 26 जुलाई को मिलेगा आधुनिक तकनीक सीखने का अवसर

रायपुर। दिगंबर जैन सोशल ग्रुप अपने सदस्यों को नई तकनीक से जोड़ने और उन्हें भविष्य के लिए तैयार करने के उद्देश्य से रविवार, 26 जुलाई को दोपहर 2:30 बजे से शाम 5:00 बजे तक विमतारा हॉल में विशेष AI (आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस) ट्रेनिंग प्रोग्राम का आयोजन कर रहा है।

इस प्रशिक्षण का मुख्य उद्देश्य ग्रुप के सभी सदस्यों को AI की उपयोगिता, उसके व्यावहारिक लाभ और दैनिक जीवन में उसके प्रभावी उपयोग से परिचित कराना है। कार्यक्रम में बताया जाएगा कि AI की सहायता से रोजमर्रा के कार्य कैसे आसान बनाए जा सकते हैं, बच्चों की पढ़ाई में AI का उपयोग कैसे किया जा सकता है, व्यवसाय और प्रोफेशनल कार्यों में AI किस प्रकार मददगार है तथा आने वाली तकनीकों के साथ स्वयं को कैसे अपडेट रखा जाए।

इस विशेष प्रशिक्षण का संचालन AI एक्सपर्ट अमितेश, गुरु एवं भुपेंद्र की टीम द्वारा किया जाएगा। यह टीम AI, कंटेंट क्रिएशन और वीडियो कंटेंट के क्षेत्र में विशेषज्ञता रखती है तथा प्रतिभागियों को AI के व्यावहारिक उपयोग, आधुनिक AI टूल्स और कंटेंट निर्माण की नई तकनीकों से परिचित कराएगी।

दिगंबर जैन सोशल ग्रुप का मानना है कि AI आने वाले समय की सबसे महत्वपूर्ण तकनीक है। ऐसे में प्रत्येक सदस्य और परिवार का इससे परिचित होना आवश्यक है, ताकि वे इसका सही और सकारात्मक उपयोग अपने व्यक्तिगत, शैक्षणिक एवं व्यावसायिक जीवन में कर सकें।

ग्रुप ने सभी सदस्यों से इस उपयोगी प्रशिक्षण में परिवार सहित उपस्थित होकर AI की नई दुनिया को समझने और उसका लाभ उठाने की अपील की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *