रायपुर। नगर पालिक निगम रायपुर में प्राप्त स्वीट दुकान में गन्दगी से से सम्बंधित जनशिकायत की वस्तुस्थिति की जानकारी लेने रायपुर नगर निगम आयुक्त अबिनाश मिश्रा के निर्देशानुसार नगर निगम के जोन 9 जोन कमिश्नर संतोष पाण्डेय के मार्गनिर्देशन में नगर निगम जोन 9 के स्वास्थ्य विभाग की टीम द्वारा जोन स्वास्थ्य अधिकारी बारोन बंजारे के नेतृत्व एवं जोन स्वच्छता निरीक्षक भोला तिवारी की उपस्थिति में नगर निगम जोन 9 क्षेत्र के तहत डॉक्टर भीम राव अम्बेडकर वार्ड नम्बर 9 के अंतर्गत मोवा क्षेत्र में काकाजी स्वीट दुकान की स्वच्छता व्यवस्था का आकस्मिक निरीक्षण किया गया. निरीक्षण के दौरान स्वीट दुकान में गन्दगी मिलने से सम्बंधित प्राप्त जनशिकायत सही पायी गयी. इस पर नगर निगम जोन 9 जोन कमिश्नर के निर्देश पर जोन स्वास्थ्य अधिकारी ने स्वीट दुकान के सम्बंधित संचालक को भविष्य के लिए चेतावनी देते हुए स्थल पर तत्काल स्वीट दुकान संचालक पर 2000 रूपये का जुर्माना किया एवं प्राप्त जनशिकायत का त्वरित निदान किया.
Related Posts
आज का दिन संसदीय परंपरा को ठेस पहुंचाने वाला रहा-विधानसभा अध्यक्ष डॉ रमन सिंह
- News Excellent
- July 17, 2025
- 0
रायपुर 17 जुलाई 2025/ विधानसभा अध्यक्ष डॉ रमन सिंह ने कहा है कि आज का दिन हमारी छत्तीसगढ़ विधानसभा के लिए संसदीय परंपरा को ठेस […]
मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय से भिलाई स्टील प्लांट के नवनियुक्त निदेशक श्री चित्त रंजन महापात्र ने की सौजन्य मुलाकात
- News Excellent
- August 6, 2025
- 0
रायपुर 6 अगस्त 2025/ मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय से आज राजधानी रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास कार्यालय में भिलाई स्टील प्लांट के नवनियुक्त निदेशक श्री […]
मुख्यमंत्री साय ने बढ़ाया मदद का हाथ, 72 मरीजों को मिली 2.85 करोड़ की विशेष सहायता
- News Excellent
- August 29, 2025
- 0
जीवन में किसी एक सदस्य की गंभीर बीमारी पूरे परिवार को संकट में डाल देती है। इलाज के खर्चे जब लाखों में पहुँच जाते हैं […]