रायपुर। एमएमआई नारायणा हॉस्पिटल, लालपुर में 17 फरवरी से 22 फरवरी 2025 तक जनरल सर्जरी के लिए परामर्श शिविर का आयोजन कर रहा है जिसमे प्रथम परामर्श पूर्णतः निःशुल्क है एवं आवश्यक जांचों पर 30% तक की छूट भी दी जाएगी। यह शिविर सुबह 9 बजे से दोपहर 2 बजे तक संचालित किया जाएगा। इस शिविर में डॉ. राजेश कुमार सिन्हा (वरिष्ठ सलाहकार, रोबोटिक एवं लेप्रोस्कोपिक सर्जन) और डॉ. गौरव जोशी (सलाहकार, लेप्रोस्कोपिक एवं जीआई सर्जन) मरीजों को परामर्श देंगे। यदि आप एसिड रिफ्लक्स, मुँह में खट्टा पानी या खट्टी डकार आना, पेट या सीने में जलन एवं दर्द, गॉलब्लैडर (पित्त की पथरी), अपेंडिक्स, पाइल्स, फिस्टुला, फिशर, सभी प्रकार के हर्निया, आमाशय और आंतों की समस्या, लिवर, पेंक्रियाज, स्प्लीन की समस्या/बीमारी, पेट में गांठ जैसी समस्याओं से परेशान हैं, तो फ़ौरन परामर्श लें। एमएमआई नारायणा हॉस्पिटल हमेशा मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध है। इस निःशुल्क परामर्श शिविर का उद्देश्य जनरल सर्जरी से संबंधित समस्याओं से जूझ रहे लोगों को विशेषज्ञ सलाह और मार्गदर्शन प्रदान करना है।
Related Posts
जनसंपर्क आयुक्त रवि मित्तल सीएम सचिवालय में संयुक्त सचिव की जिम्मेदारी, रितेश अग्रवाल सीजीएमएससी के नए एमडी बनाए गए
- News Excellent
- August 5, 2025
- 0
जनसम्पर्क आयुक्त रवि मित्तल को सीएम सचिवालय के संयुक्त सचिव का भी मिला प्रभार, कई अफसरों के प्रभार में फेरबदल
सड़क दुर्घटना में पीड़ित को 1.50 लाख तक की कैशलेश उपचार
- News Excellent
- June 11, 2025
- 0
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह के दिशा निर्देश पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक यातायात रामगोपाल करियारे के मार्गदर्शन एवं नेतृत्व में यातायात पुलिस बिलासपुर द्वारा आम […]
जनसंपर्क विभाग के उपसंचालक आनंद प्रकाश सोलंकी हुए रिटायर, दी गई गरिमामय विदाई
- News Excellent
- June 30, 2025
- 0
रायपुर. जनसंपर्क विभाग में 31 वर्षों तक अपनी उत्कृष्ट सेवाएं देने वाले उप संचालक आनंद प्रकाश सोलंकी के सेवानिवृत्ति अवसर पर 30 जून सोमवार को […]