रायपुर। आज नगर पालिक निगम रायपुर के आयुक्त और रायपुर स्मार्ट सिटी लिमिटेड के प्रबंध संचालक विश्वदीप ने राजधानी शहर के जीईमार्ग पर निरीक्षण के दौरान अनुपम उद्यान के समीप निर्माणाधीन भवनों और दुकानों की जाँच करवाकर स्वीकृति की जानकारी लेकर आवश्यक कार्यवाही करने के निर्देश जोन 7 जोन कमिश्नर रमाकांत साहू, कार्यपालन अभियंता ईश्वर लाल टावरे को दिए. आयुक्त ने तात्यापारा चौक के पास, आमापारा चौक के पास, आयुर्वेदिक कॉलेज के पास नालियों की अच्छी तरह से सफाई करवाने के निर्देश जोन 5 और जोन 7 जोन कमिश्नर को दिए. आयुक्त ने आमानाका वेंडिंग जोन के कार्य को शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश दिए और शिफ्टिंग के सम्बन्ध मैं अधिकारियों से आवश्यक चर्चा की. आयुक्त ने स्मार्ट सिटी के अधिकारियों को नालंदा परिसर के तालाब को स्वच्छ रखने और जलस्त्रोत को संरक्षित करने के निर्देश दिए हैँ. आयुक्त ने स्मार्ट सिटी द्वारा जीईरोड मैं तैयार पाथ वे और सौंदर्यीकरण कार्यों का निरीक्षण कर विद्युत पोल शीघ्र लगाकर शीघ्रता से प्रकाश व्यवस्था और सौंदर्यीकरण के प्रगतिरत कार्यों को जनहित मैं जनसुविधा की दृष्टि से पूर्ण करवाने निर्देशित किया है. निरीक्षण के दौरान निगम अपर आयुक्त राजेन्द्र प्रसाद गुप्ता, यू. एस. अग्रवाल, स्मार्ट सिटी के महाप्रबंधक ( तकनीकी ) पंकज कुमार पंचायती सहित नगर निगम और स्मार्ट सिटी के सम्बंधित अधिकारीगण उपस्थित थे.
Related Posts
दिवाली पर पीएम मोदी ने दिया खास तोहफें का संकेत, तैयारी में जुट गया वित्त मंत्रालय
- News Excellent
- August 17, 2025
- 0
दिल्ली । भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा जीएसटी में सुधार करने के संकेत देने के बाद, वित्त मंत्रालय ने जीएसटी की दरों को सरल बनाने में […]
मौसम का मिजाज बदला, राजधानी में गरज-चमक, यहां गिरे जमकर ओले
- News Excellent
- March 21, 2025
- 0
रायपुर। राजधानी में गरज-चमक हो रही है, इसी के साथ काली घटा छाई हुई है। प्रदेश में आज मौसम का मिजाज बदल गया है। बलरामपुर […]
परख राष्ट्रीय सर्वेक्षण 2025 में रायगढ़ जिले का प्रदर्शन सर्वश्रेष्ठ
- News Excellent
- July 13, 2025
- 0
रायपुर। भारत सरकार के शिक्षा मंत्रालय और राष्ट्रीय शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद द्वारा हर चार वर्ष में आयोजित होने वाले परख राष्ट्रीय सर्वेक्षण 2025 […]