रायपुर। रायपुर नगर पालिक निगम अधिकारी कर्मचारी एकता संघ ने अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर 7 मार्च 2025 शुक्रवार को नगर निगम मुख्यालय भवन महात्मा गाँधी सदन के चतुर्थ तल पर स्थित निगम सामान्य सभा सभागार में महिला दिवस पर दोपहर ढाई बजे से आयोजित कार्यक्रम में राजधानी शहर की प्रथम नागरिक नगर निगम रायपुर की नवनिर्वाचित महापौर मीनल चौबे सम्मिलित होंगी. वे कार्यक्रम में रायपुर नगर पालिक निगम अधिकारी कर्मचारी एकता संघ की ओर से अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर नगर निगम रायपुर की महिला कर्मचारियों को सम्मानित करेंगी. आज रायपुर नगर पालिक निगम अधिकारी कर्मचारी एकता संघ की ओर से संघ के उपाध्यक्ष मोहित कुमार दर्रो, पदाधिकारी बमशंकर गुप्ता ने नवनिर्वाचित महापौर मीनल चौबे से महापौर चेम्बर में मुलाकात कर उन्हें संघ द्वारा आयोजित अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस कार्यक्रम हेतु आमंत्रित किया. महापौर ने आमंत्रण स्वीकार कर लिया है. महापौर संघ के आयोजन में मुख्य अतिथि के तौर पर सम्मिलित होंगी.
Related Posts
Vash Vivash 2 का हिंदी ट्रेलर रिलीज
- News Excellent
- August 2, 2025
- 0
गुजराती फिल्म ‘वश विवश 2’ (Vash Vivash 2) का हिंदी ट्रेलर रिलीज हुआ है. इस फिल्म में डर और शैतानी ताकतों की नई कहानी दिखाई […]
हास्य कवि डॉ. दुबे अपनी हँसती-गुदगुदाती कविताओं के माध्यम से सदैव रहेंगे हमारे बीच जीवित : साय
- News Excellent
- August 9, 2025
- 0
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने स्वर्गीय पद्मश्री डॉ. सुरेन्द्र दुबे की जयंती के अवसर पर उनकी अंतिम काव्य कृति “मैं छत्तीसगढ़ बोलता हूँ” के विमोचन […]
यात्रीगण सावधान ! देरी से चलेगी ये ट्रेनें, घर से निकलने के पहले करें चेक
- News Excellent
- August 29, 2025
- 0
रायपुर। अधोसंरचना विकास हेतु दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे में अनेक परियोजनाओं पर कार्य किया जा रहा है । इसी प्रकार बिलासपुर-झारसुगुड़ा के बीच चौथी रेलवे […]