राजनांदगांव। त्रिस्तरीय पंचायत निर्वाचन 2025 अंतर्गत जिला पंचायत सदस्यों के निर्वाचन का सारिणीकरण एवं परिणाम की घोषणा 20, 23 एवं 25 फरवरी 2025 को सुबह 10.30 बजे से जिला पंचायत सभाकक्ष राजनांदगांव में की जाएगी। जिसके अनुसार जिला पंचायत सदस्य निर्वाचन क्षेत्र क्रमांक 1, 2, 3 व 4 के लिए 17 फरवरी 2025 को हुए मतदान का सारिणीकरण 20 फरवरी 2025 को एवं जिला पंचायत सदस्य निर्वाचन क्षेत्र क्रमांक 11, 12 व 13 के लिए 20 फरवरी 2025 को होने वाले मतदान का सारिणीकरण 23 फरवरी 2025 को तथा जिला पंचायत सदस्य निर्वाचन क्षेत्र क्रमांक 5, 6, 7, 8, 9 व 10 के लिए 23 फरवरी 2025 को होने वाले मतदान का सारिणीकरण 25 फरवरी 2025 को किया जाएगा। सारिणीकरण एवं परिणाम की घोषणा के दौरान संबंधित निर्वाचन क्षेत्र के अभ्यर्थी व निर्वाचन अभिकर्ता उपस्थित रहेंगे।
Related Posts
कलिंगा विश्वविद्यालय में दो दिवसीय राष्ट्रीय कॉन्फ्रेंस, विकसित भारत प्रोग्रेस एण्ड डेवलपमेंट थीम पर
- News Excellent
- March 21, 2025
- 0
रायपुर। कलिंगा विश्वविद्यालय में ‘विकसित भारतः प्रोग्रेस एंड डेवलपमेंट’ थीम पर आज दो दिवसीय राष्ट्रीय संगोष्ठी की शुरूआत आज 21 मार्च 2025 जनसम्पर्क विभाग के […]
तीजा-पोरा के पारंपरिक रंग में सराबोर होगी राजधानी
- News Excellent
- August 24, 2025
- 0
रायपुर. राजधानी रायपुर का पंडित दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम इस बार छत्तीसगढ़ की समृद्ध लोक परंपरा के रंगों से सराबोर हो गया है। तीजा-पोरा तिहार के […]
छत्तीसगढ़ में शिक्षा का नया सूर्योदय: अब कोई स्कूल शिक्षक विहीन नहीं
- News Excellent
- June 14, 2025
- 0
रायपुर। छत्तीसगढ़ राज्य ने शिक्षा के क्षेत्र में ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल करते हुए एक नया आयाम स्थापित किया है। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के […]