रायपुर। नगर पालिक निगम रायपुर की महापौर मीनल चौबे के निर्देश पर नगर निगम रायपुर के सभी जोनों द्वारा गुलमोहर पार्क पीएमवाय कॉलोनी में विगत दिनों हुई आकस्मिक दुर्घटना के पश्चात जनहित में जनजीवन सुरक्षा को दृष्टिगत रखकर चेम्बर को बन्द करने, कवर करने का कार्य वार्डों में तेज गति से प्रगति पर है. इस हेतु नगर निगम आयुक्त विश्वदीप ने सभी जोन कमिश्नरों को आदेश दिए हैँ. नगर निगम जोन 8 की टीम द्वारा जोन क्षेत्र में पण्डित जवाहर लाल नेहरू वार्ड में वाल्मीकि नगर योजना क्षेत्र में 16 खुले चेम्बरों, संत रविदास वार्ड के तहत डिपरापारा बीएसयूपी आवासीय कॉलोनी में 5 खुले चेम्बरों, इसी वार्ड के तहत सरोना बीएसयूपी आवासीय कॉलोनी में 7 खुले चेम्बरों इस प्रकार कुल 28 विभिन्न स्थानों पर खुले चेम्बरों को अभियान चलाकर जनहित में जन जीवन सुरक्षा की दृष्टि से तत्काल कवर किया गया है.
Related Posts
मौसी के घर से नौ दिन बाद वापस होंगे भगवान जगन्नाथ
- News Excellent
- July 5, 2025
- 0
भगवान जगन्नाथ आज अपनी मौसी के घर से नौ दिनों के बाद वापसी करने जा रहे हैं. भाई बलभद्र और बहन सुभद्रा के साथ अपनी […]
रामकिशुन राम और जुगनी बाई की जिंदगी में फिर से लौटी खुशियाँ
- News Excellent
- August 16, 2025
- 0
प्रकृति की मधुर ध्वनियाँ और अपनों की आवाजें जीवन को आनंदमय बनाती हैं, लेकिन सुनने की क्षमता खोने से यह सुख अधूरा रह जाता है। […]
राज्यपाल डेका ने संवृत्ति बुक का किया विमोचन
- News Excellent
- August 16, 2025
- 0
रायपुर। राज्यपाल रमेन डेका ने स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर राजभवन में आयोजित स्वागत समारोह में काफी टेबल बुक ‘संवृत्ति‘ का विमोचन किया। यह बुक […]