छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के रायपुर और भिलाई स्थित निवास पर आज सुबह CBI की टीम ने दबिश दी है. इसके अलावा उनके पूर्व राजनीतिक सलाहकार वरिष्ठ पत्रकार विनोद वर्मा, IPS शेख आरिफ, पूर्व आईएएस अनिल टूटेजा, और कांग्रेस विधायक देवेंद्र यादव समेत कई आईपीएस के घर के ठिकानों पर भी CBI ने छापेमारी की है.भूपेश बघेल ने इस कार्रवाई पर प्रतिक्रिया देते हुए X (ट्विटर) पर पोस्ट किया कि अब CBI आई है. उन्होंने बताया कि आगामी 8 और 9 अप्रैल को अहमदाबाद (गुजरात) में होने वाली AICC की बैठक के लिए गठित “ड्राफ़्टिंग कमेटी” की मीटिंग के लिए आज पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का दिल्ली जाने का कार्यक्रम है. उससे पूर्व ही CBI रायपुर और भिलाई निवास पहुंच चुकी है.
Related Posts
राज्यपाल पटेल को स्कूल की बालिकाओं ने बाँधी राखी
- News Excellent
- August 9, 2025
- 0
भोपाल। राज्यपाल मंगुभाई पटेल को भोपाल के हेमा हायर सेकेंडरी स्कूल की बालिकाओं ने राखी बाँधी। राज्यपाल श्री पटेल ने राजभवन आईं बालिकाओं से राखी […]
स्वदेशी जागरण मंच ने की पहलगाम आतंकी हमले की कड़ी निंदा
- News Excellent
- April 23, 2025
- 0
जम्मू-कश्मीर के पहलगाम हिल स्टेशन पर आतंकियों द्वारा की गई कायराना निर्मम नरसंहार का पूरा देश ही नहीं अपितु विश्व के कई देश निंदा कर […]
प्रेम, सौहार्द और भाईचारे के रंग सबसे अनमोल: मुख्यमंत्री साय ने प्रदेशवासियों को दी होली की शुभकामनाएं
- News Excellent
- March 13, 2025
- 0
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने प्रदेशवासियों को रंगों और उल्लास के महापर्व होली की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ दी हैं। उन्होंने इस पावन अवसर […]