रायपुर। मुख्यमंत्री साय ने घोषणा की कि राज्य सरकार दिवंगत मिरानिया के शोकाकुल परिजनों को 20 लाख रुपए की आर्थिक सहायता प्रदान करेगी। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में 22 अप्रैल को हुए आतंकी हमले में रायपुर के दिनेश मिरानिया की हत्या की दुर्भाग्यपूर्ण घटना को अत्यंत पीड़ादायक बताते हुए इसे प्रदेश के लिए एक अपूरणीय क्षति कहा। उन्होंने कहा कि पूरा छत्तीसगढ़ इस दुःखद घड़ी में मिरानिया परिवार के साथ है। यह केवल एक परिवार की नहीं, पूरे समाज की क्षति है। श्री साय ने कहा कि जो आतंकवादी इस जघन्य कृत्य के दोषी हैं, उन्हें कड़ी से कड़ी सजा अवश्य मिलेगी। उन्होंने यह भी विश्वास व्यक्त किया कि देश की सुरक्षा एजेंसियाँ इस मामले में शीघ्र न्याय सुनिश्चित करेंगी।
Related Posts
तेज रफ्तार ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर पलटी, तीन लड़कों की मौके पर ही दर्दनाक मौत
- News Excellent
- February 5, 2025
- 0
धमतरी। तेज रफ्तार ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में ट्रैक्टर पर सवार नाबालिग चालक सहित तीन लड़कों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो […]
देर रात तक डीजे बजाने वाले पर पुलिस का प्रहार, कोलाहल अधिनियम के तहत कार्यवाही
- News Excellent
- September 8, 2025
- 0
बिलासपुर। छ.ग. उच्च न्यायालय बिलासपुर द्वारा डी.जे. पर प्रतिबंध लगाते हुये समय सीमा निर्धारित करते हुये डीजे संचालन के संबंध में गाईड लाईन जारी कर […]
सरकारी स्वास्थ्य संस्थानों में नवजात शिशुओं का आधार कार्ड निर्माण
- News Excellent
- April 10, 2025
- 0
रायपुर। भारत सरकार द्वारा संचालित जन्म लिंक आधार पंजीकरण योजना के अंतर्गत, देश के प्रत्येक नागरिक को आधार कार्ड से जोड़ने की पहल को और […]