रायपुर। मुख्यमंत्री साय ने घोषणा की कि राज्य सरकार दिवंगत मिरानिया के शोकाकुल परिजनों को 20 लाख रुपए की आर्थिक सहायता प्रदान करेगी। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में 22 अप्रैल को हुए आतंकी हमले में रायपुर के दिनेश मिरानिया की हत्या की दुर्भाग्यपूर्ण घटना को अत्यंत पीड़ादायक बताते हुए इसे प्रदेश के लिए एक अपूरणीय क्षति कहा। उन्होंने कहा कि पूरा छत्तीसगढ़ इस दुःखद घड़ी में मिरानिया परिवार के साथ है। यह केवल एक परिवार की नहीं, पूरे समाज की क्षति है। श्री साय ने कहा कि जो आतंकवादी इस जघन्य कृत्य के दोषी हैं, उन्हें कड़ी से कड़ी सजा अवश्य मिलेगी। उन्होंने यह भी विश्वास व्यक्त किया कि देश की सुरक्षा एजेंसियाँ इस मामले में शीघ्र न्याय सुनिश्चित करेंगी।
Related Posts
लाखों परिवारों को पीएम आवास का तोहफा: गृह मंत्री विजय शर्मा ने कहा- पिछली सरकार ने रोके थे 18 लाख मकान, पीएम मोदी जल्द कराएंगे ‘गृह प्रवेश’
- News Excellent
- October 30, 2025
- 0
छत्तीसगढ़ के गृह मंत्री विजय शर्मा ने प्रधानमंत्री आवास योजना को लेकर एक बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जल्द ही […]
काकाजी स्वीट दुकान में गन्दगी, 2 हजार रूपये जुर्माना
- News Excellent
- February 21, 2025
- 0
रायपुर। नगर पालिक निगम रायपुर में प्राप्त स्वीट दुकान में गन्दगी से से सम्बंधित जनशिकायत की वस्तुस्थिति की जानकारी लेने रायपुर नगर निगम आयुक्त अबिनाश […]
प्रतिभाओं का सम्मान समाज के अन्य लोगों को आगे बढ़ने की देता है प्रेरणा : डेका
- News Excellent
- June 17, 2025
- 0
समाज के प्रतिभाओ के सम्मानित करना उनके भीतर सकारात्मक प्रेरणा जगाने का उत्कृष्ट प्रयास सेन समाज कर रहा है। जब हम किसी व्यक्ति की मेहनत […]