उत्तर छत्तीसगढ़ में कुछ दिनों के अंतराल के बाद झमाझम बारिश होने से जनजीवन प्रभावित हो गया। छत्तीसगढ़ की सीमा से लगे पूर्वी उत्तर प्रदेश में चक्रवाती संचरण के प्रभावी होने का असर सरगुजा संभाग पर पड़ा है। इसी के चलते सरगुजा जिले में शनिवार तड़के बारिश शुरू हुई जो शाम को थमी। मौसम विभाग के अनुसार, अगले 5 दिनों तक मौसम का हाल ऐसा ही रहने की संभावना है। चौबीस घंटे के दौरान अंबिकापुर में लगभग पचास मिमी बारिश दर्ज की गई है। सावन माह के अंतिम दिनों में बारिश की झड़ी से खेती किसानी का कार्य भी प्रभावित हो गया। वहीं बारिश के कारण बाजार वीरान रहे। नदी-नालों का जल स्तर एक बार फिर से बढ़ गया है।
Related Posts
बंदूक छोड़ विकास की ओर: 24 हार्डकोर नक्सलियों ने छोड़ा हिंसा का रास्ता, आत्मसमर्पित नक्सलियों के पुनर्वास और पुनरुत्थान के लिए सरकार प्रतिबद्ध
- News Excellent
- May 23, 2025
- 0
रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार की प्रभावी आत्मसमर्पण एवं पुनर्वास नीति – 2025 और ‘नियद नेल्ला नार योजना’ के सकारात्मक परिणाम अब सामने आने लगे हैं। बीजापुर […]
डिप्टी सीएम साव ने किया निर्माणाधीन विधानसभा भवन का निरीक्षण
- News Excellent
- July 10, 2025
- 0
रायपुर। उप मुख्यमंत्री तथा लोक निर्माण मंत्री अरुण साव ने गुरुवार को नवा रायपुर में निर्माणाधीन छत्तीसगढ़ विधानसभा के नए भवन के कार्यों की प्रगति का […]
नीति आयोग की बैठक में दिखी आत्मीयता: जब PM मोदी ने CM साय का थामा हाथ और कहा – छत्तीसगढ़ की बात अभी बाकी है
- News Excellent
- May 24, 2025
- 0
रायपुर। नीति आयोग की गवर्निंग काउंसिल की बैठक के दौरान एक आत्मीय क्षण सामने आया, जिसने सबका ध्यान खींचा। लंच ब्रेक के समय प्रधानमंत्री नरेंद्र […]