रायपुर। नगर पालिक निगम रायपुर में प्राप्त स्वीट दुकान में गन्दगी से से सम्बंधित जनशिकायत की वस्तुस्थिति की जानकारी लेने रायपुर नगर निगम आयुक्त अबिनाश मिश्रा के निर्देशानुसार नगर निगम के जोन 9 जोन कमिश्नर संतोष पाण्डेय के मार्गनिर्देशन में नगर निगम जोन 9 के स्वास्थ्य विभाग की टीम द्वारा जोन स्वास्थ्य अधिकारी बारोन बंजारे के नेतृत्व एवं जोन स्वच्छता निरीक्षक भोला तिवारी की उपस्थिति में नगर निगम जोन 9 क्षेत्र के तहत डॉक्टर भीम राव अम्बेडकर वार्ड नम्बर 9 के अंतर्गत मोवा क्षेत्र में काकाजी स्वीट दुकान की स्वच्छता व्यवस्था का आकस्मिक निरीक्षण किया गया. निरीक्षण के दौरान स्वीट दुकान में गन्दगी मिलने से सम्बंधित प्राप्त जनशिकायत सही पायी गयी. इस पर नगर निगम जोन 9 जोन कमिश्नर के निर्देश पर जोन स्वास्थ्य अधिकारी ने स्वीट दुकान के सम्बंधित संचालक को भविष्य के लिए चेतावनी देते हुए स्थल पर तत्काल स्वीट दुकान संचालक पर 2000 रूपये का जुर्माना किया एवं प्राप्त जनशिकायत का त्वरित निदान किया.
Related Posts
खरीफ के लिए राज्य में खाद-बीज का पर्याप्त स्टॉक उपलब्ध : मंत्री नेताम
- News Excellent
- May 26, 2025
- 0
रायपुर। कृषि मंत्री रामविचार नेताम ने आज छत्तीसगढ़ बीज एवं कृषि विकास निगम परिसर, तेलीबांधा रायपुर में आयोजित एक संक्षिप्त कार्यक्रम में राज्य के 28 […]
हुक्का सामाग्री की बिक्री करने वाले आरोपियो पर पुलिस का प्रहार
- News Excellent
- June 29, 2025
- 0
बिलासपुर। मुखबीर सूचना मिला कि एक सीएमडी चौक के पास एवं अग्रसेन चौक के पास अलग अलग व्यक्तियों द्वारा हुक्का फ्लेवर एवं हुक्का सामाग्री रखकर […]
भिलाई में आवास संकट: बीएसपी कर्मचारियों के लिए थर्ड पार्टी आवंटित मकान खाली कराने की मांग; सेक्टर-9 अस्पताल के निजीकरण का विरोध
- News Excellent
- November 21, 2025
- 0
भिलाई इस्पात संयंत्र (BSP) के अधिकारियों और कर्मचारियों के लिए आवास और स्वास्थ्य सुविधाओं से जुड़े दो बड़े मामले आज सुर्खियों में रहे। बीएसपी आफिसर्स […]