रायपुर। छत्तीसगढ़ का सबसे बड़ा कैरियर मार्गदर्शन का आयोजन कैरियर ब्लूम द्वारा 19 अप्रैल को किया जा रहा है। इस आयोजन में प्रसिद्ध शिक्षाविद और हस्तियां कैरियर मार्गदर्शन युवाओं को देंगे। रायपुर के अटल बिहारी वाजपेयी मेडिकल ऑडिटोरियम में सुबह 10 बजे से कार्यक्रम की शुभारंभ होगा। कैरियर ब्लूम की संचालक श्रीमती नेहा जैन ने बताया कि 12 वीं कक्षा की पढ़ाई के बाद ज्यादातर युवा अपने कैरियर को लेकर कंफ्यूज रहते है, उन्हें सही मार्गदर्शन नहीं मिल पाता है, ऐसे में इस कार्यक्रम के माध्यम से युवाओं को सभी समस्याआंे का समाधान मिलेगा और इस कार्यक्रम में शामिल होने के लिए इंडिया लेवल की यूनिवर्सिटीज आ रही है, प्रदेश व देश के प्रसिद्ध हस्तियां एवं शिक्षाविद छात्राओं का मार्गदर्शन देंगे। कार्यक्रम में मुख्य रूप से व्याख्यान देने के लिए अविनाश ग्रुप के एमडी श्री आनंद सिंघानिया, गोदावरी इलेक्ट्रिक मोटर्स के संचालक श्री सिद्धार्थ अग्रवाल, एप्पल प्रोडक्ट मैनेजर हावर्ड स्पीकर श्री सिद्धार्थ राजहंस, टचस्टोन ग्रुप के एमडी श्री रोहित पारख, रिसिप्ट गुड की चीफ आॅफिसर ईशा झवर, ज़ौफ़ फूड के काॅ-फाउंडर श्री आकाश अग्रवल्ला एवं आर्यन कटारिया शामिल होंगे। इस अवसर पर एक लक्की ड्रा भी निकाला जाएगा। जिसमें एप्पल का आईपैड दिया जाएगा।
Related Posts
गौ-सेवा से ही मिलती है सच्ची शांति और ऊर्जा : मुख्यमंत्री साय
- News Excellent
- September 7, 2025
- 0
रायपुर. मुख्यमंत्री साय ने आज चन्द्रग्रहण से पूर्व मुख्यमंत्री निवास में गौमाता को रोटी और गुड़ खिलाया। इस अवसर पर उन्होंने पूरे प्रदेश की सुख-समृद्धि, […]
छत्तीसगढ़ के प्रेम राजन रौतिया ने इंटरनेशनल पावरलिफ्टिंग में दिलाया स्वर्ण पदक, मुख्यमंत्री साय से की मुलाकात
- News Excellent
- July 13, 2025
- 0
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास कार्यालय में एसबीकेएफ इंटरनेशनल गेम्स 2024 में स्वर्ण पदक विजेता पावरलिफ्टर श्री प्रेम राजन रौतिया […]
दक्षिण कोरिया के निवेशकों को सीएम साय ने छत्तीसगढ़ में निवेश करने बुलाया
- News Excellent
- August 28, 2025
- 0
रायपुर। मुख्यमंत्री साय ने गुरुवार को दक्षिण कोरिया की राजधानी सियोल में आयोजित छत्तीसगढ़ इन्वेस्टर कनेक्ट कार्यक्रम में कोरिया इंटरनेशनल ट्रेड एसोसिएशन और निवेशकों के […]