राज्य शासन द्वारा नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में शांति व्यवस्था कायम रखने और पुनर्वास की दिशा में निरंतर प्रयास किया जा रहा है। इस हेतु सुकमा के कलेक्टर देवेश कुमार ध्रुव के निर्देशन तथा मार्गदर्शन में 24 आत्मसमर्पित नक्सलियों को भारतीय स्टेट बैंक एवं ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान सुकमा द्वारा 13 दिवसीय कृषि उद्यमी का प्रशिक्षण प्रदान किया गया। कार्यक्रम में आत्मसमर्पित युवाओं को कृषि से सम्बंधित प्रशिक्षण कृषि विज्ञान केंद्र एवं संस्थान में सब्जी नर्सरी, धान की खेती, डेयरी, मुर्गीपालन, बकरी पालन, मछली पालन आदि का प्रशिक्षण प्रदाय किया गया। इसके साथ ही ओम प्रकाश साहू फैकल्टी के द्वारा उद्यमिता विकास कार्यक्रम सम्बंधित प्रशिक्षण प्रदाय किया गया। प्रशिक्षण उपरांत अरुण कुमार सोनी स्टेट कंट्रोलर के निर्देशन में सभी कैंडिडेट्स का असेसमेंट किया गया। असेसमेंट में सभी कैंडिडेटस पास हुए एवं उन्हें कलेक्टर के द्वारा उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए प्रमाण पत्र वितरित किया गया। कलेक्टर श्री धुव के द्वारा समस्त आत्मसमर्पित नक्सलियों को समाज की मुख्य धारा में जुड़ने हेतु आग्रह किया गया। प्रमाण पत्र वितरण कार्यक्रम में लाइवलीहुड कॉलेज के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित थे।
Related Posts
छत्तीसगढ़ मौसम अपडेट: कड़ाके की ठंड से थोड़ी राहत, पर कोहरे का साया बरकरार
- News Excellent
- December 19, 2025
- 0
छत्तीसगढ़ में पिछले कई दिनों से जारी कड़ाके की ठंड और शीतलहर से जूझ रहे लोगों के लिए राहत भरी खबर है। मौसम विभाग के […]
7 नक्सलियों को पकड़ने में मिली बड़ी कामयाबी, जंगल पहाड़ क्षेत्र में पुलिस पार्टी को देखकर छिपने लगे
- News Excellent
- January 16, 2025
- 0
सुकमा। जिले के चिंतागुफा थाना क्षेत्रान्तर्गत पुलिस ने 7 नक्सलियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार सभी नक्सली वर्ष 2024 में दुलेड़ के पास पिकअप वाहन के […]
ट्रेन में महिला कोच में यात्रा करने वाले पुरुष यात्रियों पर कार्यवाही
- News Excellent
- April 23, 2025
- 0
रायपुर। रेलवे बोर्ड द्वारा प्राप्त निर्देश अनुसार ट्रेन में महिला कोच में यात्रा करने वाले पुरुष यात्रियों के विरुद्ध चलाई जा रही आपरेशन महिला सुरक्षा […]