रायपुर। महापौर मीनल चौबे और आयुक्त विश्वदीप के निर्देश पर रायपुर नगर पालिक निगम के जोन क्रमांक 5 के नगर निवेश विभाग ने जोन 5 क्षेत्र के अंतर्गत चंगोराभाठा बाजार चौक के पास शासकीय संपत्ति पोल पर अवैध रूप से बैनर -पोस्टर लगाकर शहर की सुन्दरता प्रभावित करने पर छ.ग. संपत्ति विरूपण निवारण अधिनियम 1994 का उल्लंघन करने पर अगत्स्या एकेडमी आफ साइंस अनाज भंडार के पास रायपुर, कृष्णा किड्स एकेडमी एसबीआई कालोनी सुन्दर नगर रायपुर, शिक्षा कोचिंग सेंटर अश्वनी नगर महाराष्ट्रीयन तेली समाज भवन के पास रायपुर और आईएसबीएम यूनिवर्सिटी रायपुर के संबंधित संचालकों को नोटिस जारी कर 10-10 हजार रू. का जुर्माना किया है और 3 दिन के भीतर जुर्माना राशि नगर पालिक निगम के जोन 5 नगर निवेश विभाग में जमा करने और भविष्य में बिना अनुमति शासकीय स्थलो पर पोस्टर इत्यादि ना लगाये जाने के निर्देश जोन 5 नगर निवेश विभाग की ओर से जोन 5 जोन कमिश्नर खीरसागर नायक ने नोटिस जारी कर दिये हैँ। संबंधित संचालकों को चेतावनी दी गई है कि अपालन की स्थिति में समयावधि समाप्त हो जाने के पश्चात नगर निगम रायपुर द्वारा संबंधित संचालकों के विरूद्ध संबंधित पुलिस थाना में एफआईआर दर्ज करवायी जायेगी। इन परिस्थितियों के लिए संबंधित संचालकगण स्वयं उत्तरदायी होंगे।
Related Posts
विकसित भारत के सपने को साकार करने में युवाओं की महत्वपूर्ण भूमिका : जगदीप धनखड़
- News Excellent
- January 22, 2025
- 0
रायपुर। उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने 21 जनवरी को रायपुर के पंडित दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम में ‘कल्पनाएं: बेहतर भारत की’ कार्यक्रम में एनआईटी, आईआईटी और आईआईएम […]
रायपुर वनडे: भारत-दक्षिण अफ्रीका मैच के लिए नेटवर्क सुविधा में सुधार, BSNL-Jio कर रहे विशेष व्यवस्था; BCCI ला रहा स्पाइडर कैमरा
- News Excellent
- November 29, 2025
- 0
छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में होने वाले भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच एक दिवसीय अंतर्राष्ट्रीय (ODI) मैच को लेकर तैयारियां जोरों पर हैं। दर्शकों […]
लोक सेवा आयोग ने मूल्यांकन प्रक्रिया पर उठाए गए सवालों को किया खारिज
- News Excellent
- August 30, 2025
- 0
रायपुर। राज्य सेवा (मुख्य) परीक्षा-2024 के मूल्यांकन को लेकर कुछ न्यूज वेबपोर्टल्स में प्रकाशित खबरों पर छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग ने कड़ी आपत्ति जताई है। […]