उत्तर छत्तीसगढ़ में कुछ दिनों के अंतराल के बाद झमाझम बारिश होने से जनजीवन प्रभावित हो गया। छत्तीसगढ़ की सीमा से लगे पूर्वी उत्तर प्रदेश में चक्रवाती संचरण के प्रभावी होने का असर सरगुजा संभाग पर पड़ा है। इसी के चलते सरगुजा जिले में शनिवार तड़के बारिश शुरू हुई जो शाम को थमी। मौसम विभाग के अनुसार, अगले 5 दिनों तक मौसम का हाल ऐसा ही रहने की संभावना है। चौबीस घंटे के दौरान अंबिकापुर में लगभग पचास मिमी बारिश दर्ज की गई है। सावन माह के अंतिम दिनों में बारिश की झड़ी से खेती किसानी का कार्य भी प्रभावित हो गया। वहीं बारिश के कारण बाजार वीरान रहे। नदी-नालों का जल स्तर एक बार फिर से बढ़ गया है।
Related Posts
BSNL की 5G सेवाओं में हो रही देरी पर सांसद बृजमोहन ने उठाया सवाल
- News Excellent
- August 6, 2025
- 0
रायपुर। सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने बुधवार को लोकसभा में भारत संचार निगम लिमिटेड (BSNL) की 5G सेवा की शुरुआत में हो रही देरी और संविदा कर्मचारियों […]
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का आज जशपुर दौरा, मतदाता सूची पुनरीक्षण और प्लेसमेंट कैंप सहित अन्य खबरें
- News Excellent
- November 12, 2025
- 0
रायपुर/जशपुर: छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज यानी बुधवार को अपने गृह जिले जशपुर के दौरे पर रहेंगे। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार, मुख्यमंत्री सुबह लगभग […]
मुख्यमंत्री साय ने नन्ही बच्ची भूमिका बघेल को दुलारते हुए खिलाया महुआ लड्डू
- News Excellent
- September 21, 2025
- 0
रायपुर। धुरवा समाज के नुआखाई मिलन समारोह में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का आत्मीय और वात्सल्यपूर्ण रूप सभी ने देखा। इस अवसर पर मुख्यमंत्री श्री साय […]