उत्तर छत्तीसगढ़ में कुछ दिनों के अंतराल के बाद झमाझम बारिश होने से जनजीवन प्रभावित हो गया। छत्तीसगढ़ की सीमा से लगे पूर्वी उत्तर प्रदेश में चक्रवाती संचरण के प्रभावी होने का असर सरगुजा संभाग पर पड़ा है। इसी के चलते सरगुजा जिले में शनिवार तड़के बारिश शुरू हुई जो शाम को थमी। मौसम विभाग के अनुसार, अगले 5 दिनों तक मौसम का हाल ऐसा ही रहने की संभावना है। चौबीस घंटे के दौरान अंबिकापुर में लगभग पचास मिमी बारिश दर्ज की गई है। सावन माह के अंतिम दिनों में बारिश की झड़ी से खेती किसानी का कार्य भी प्रभावित हो गया। वहीं बारिश के कारण बाजार वीरान रहे। नदी-नालों का जल स्तर एक बार फिर से बढ़ गया है।
Related Posts
कैंसर के इलाज में कर्ज बोझ तले दबा था राम प्यारे का जीवन, दीर्घायु वार्ड में मिला निःशुल्क उपचार
- News Excellent
- January 9, 2025
- 0
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के प्रयासों से छत्तीसगढ़ के शासकीय अस्पतालों की सुविधाओं में लगातार विस्तार हो रहा है । मुख्यमंत्री के निर्देश पर स्वास्थ्य […]
कैरियर निर्माण में अपनी क्षमता का बेहतर उपयोग करें युवा : मुख्यमंत्री
- News Excellent
- June 9, 2025
- 0
रायपुर। छत्तीसगढ़ में खनिज, वन सहित अन्य प्राकृतिक संसाधन प्रचुर मात्रा में उपलब्ध हैं। इसके फलस्वरूप कृषि के साथ-साथ उद्योग-धंधों सहित प्रत्येक क्षेत्र में विकास […]
राजस्व मंत्री ने वर्मा भटगांव में एसडीएम लिंक कोर्ट का शुभारंभ किया
- News Excellent
- May 5, 2025
- 0
बिलाईगढ़ । राज्य सरकार की सुशासन तिहार योजना के तहत राजस्व मंत्री एवं खेल मंत्री टंकाराम वर्मा ने सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले के भटगांव नगर पंचायत में […]