छत्तीसगढ़ त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के दूसरे चरण में आज 43 ब्लॉकों में मतदान शुरू हो गई है. चुनाव को लेकर मतदाताओं में भारी उत्साह है. सुबह से ही मतदान केंद्रों में वोटरों की लंबी कतारें लगी हुई है. वोटिंग का समय सुबह 7 बजे से दोपहर 3 बजे तक रखा गया है. 21 फरवरी को मतगणना होगी. बता दें कि पहले चरण के चुनाव में 53 विकासखंडों में मतदान हुआ था, जिसमें 81.38 प्रतिशत औसत मतदान हुआ था. पहले चरण के चुनाव में अधिकतर जगहों पर भाजपा की जीत हुई थी.छत्तीसगढ़ में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव बैलेट पेपर पर हो रहे. दूसरे चरण के मतदान के लिए राज्य निर्वाचन आयोग ने कड़े इंतजाम किए हैं. प्रदेश के नक्सल प्रभावित इलाकों में भी कड़ी सुरक्षा के बीच मतदान कराया जा रहा. मतदान केंद्रों पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं. शांति पूर्ण मतदान कराने पोलिंग बूथों में पुलिस और अर्धसैनिक बलों की तैनाती की गई है.
Related Posts
मुख्यमंत्री साय ने गुजरात के CM भूपेंद्र पटेल से की सौजन्य भेंट, ‘विकसित भारत’ के संकल्प पर साझा किए अनुभव
- News Excellent
- November 10, 2025
- 0
गांधीनगर/रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने सोमवार, 10 नवंबर 2025 को गुजरात के गांधीनगर स्थित मुख्यमंत्री आवास पर गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल […]
आकाशीय बिजली की चपेट में पति-पत्नी की मौत
- News Excellent
- May 19, 2025
- 0
कवर्धा जिले में रविवार को तेज आंधी, गरज और झमाझम बारिश के बीच एक दर्दनाक हादसा हो गया. आकाशीय बिजली की चपेट में आकर दोनों […]
रायपुर निगम चुनाव की मतगणना कल, सुबह 9 बजे से डाकमत पत्रों की गिनती होगी शुरू
- News Excellent
- February 14, 2025
- 0
रायपुर। नगरीय निकाय निर्वाचन 2025 के तहत सेजबहार स्थित स्ट्राॅग रूम में मतगणना सुबह 9 बजे से शुरू होगी। सबसे पहले डाक मत पत्रों की […]